अल्मोड़ा। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2025 के दूसरे दिन मंच पर धार्मिक प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। दशरथ–विश्वामित्र संवाद, ताड़िका और सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार तथा गौरी पूजन जैसे प्रसंगों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेषकर ताड़िका वध और गौरी पूजन का मंचन दर्शकों की पसंदीदा झलक बनकर उभरा। कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों का भारी उत्साह और भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर रामलीला के दूसरे दिन का शुभारंभ पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने विशिष्ट अतिथियों आनंद सिंह बगड़वाल, केवल सती, मीना भैसोड़ा और बिना नयाल के साथ संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि “लक्ष्मी भंडार संस्था ने रामलीला की परंपरा को आज भी जीवित रखा है और इसे किसी भी बदलाव के बिना सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संरक्षित किया है।”संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जगत मोहन जोशी ने किया जबकि संस्था अध्यक्ष धरणीधर पांडे ने सभी से सहयोग की अपील की। रामलीला मंचन मे मुख्य रूप से हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभासद विजय चौहान, दीवान बिष्ट, अजय चौहान, रोहित साह, अजय साह, प्रियंका भट्ट, गायत्री तिवारी, वर्षा त्रिपाठी, रोहित साह, त्रिभुवन गिरी, महाराज ललित, मोहन साह, मनोज साह भट्ट, अभय शाह, विनोद गिरी गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, राजा पांडे, सुमित शाह, दीक्षा साह, सुबोध नयाल, पूजा थापा, आकांक्षा आर्या, मीनाक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी, चम्पी जोशी, अजय साह, संजय साह, सुंदर जनौती, कमल वर्मा, अंकित कुमार, हर्षवर्धन वर्मा, यश साह, अभय उप्रेती, कंचन बिष्ट, अमित साह, नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा, ममता वाणी, गौरव् तिवारी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, साक्षी जोशी, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
