त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जांच की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। आज दूसरे दिन मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिले में कुल 205 नामांकन हुए हैं। इनमें से मंगलवार को 97 नामांकनों की जांच की गई। वहीं, सोमवार को 50 नामांकन जांचे गए थे। अब तक कुल 147 नामांकनों की जांच की जा चुकी है। साथ ही आपत्तियां भी दर्ज की गई। बुधवार तक नामांकन की जांच प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी होगी। तब पता चलेगा कि किस पद पर कितने प्रत्याशी मैदान में हैं।
