अल्मोड़ा जिले सैकड़ों छात्र-छात्राएं आधार सीडिंग न होने की वजह से छात्रवृत्ति पाने से वंचित हैं। डाक विभाग डाक चौपाल के माध्यम से इन विद्यार्थियों के बैंक खाता आधार नंबर से सीड कर उनकी समस्या का समाधान करेगा। डाक विभाग के अल्मोड़ा मंडल के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर, द्वाराहाट, बैजनाथ, भिकियासैंण, कौसानी, ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा आदि क्षेत्रों में 510 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति खाते के साथ आधार सीडिंग नहीं होने से लटक गई है। ऐसे में योजना का पात्र होने के बाद प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
