महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित सावन मेले 2025 का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी एवं विशिष्ट अतिथियों पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेमचंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, डा. जेसी दुर्गापाल, वसुधा पंत, रेखा रौतेला, मनोज सनवाल, अमरनाथ नेगी एवं संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, मीता उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सेली सजाओ प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में दो वर्गों – 60/70 आयु वर्ग में 9 प्रतिभागी और 25 वर्ष से ऊपर के वर्ग में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। व्यंजन प्रतियोगिता में 20 महिलाओं ने अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से सभी का दिल जीत लिया।
निर्णायक मंडल–
सेली, दुल्हन सजाओ व भजन प्रतियोगिता- ब्रज मोहन जोशी, ईला साह, मनमोहन चौधरी।
व्यंजन प्रतियोगिता- डा. वसुधा पंत, अमरनाथ नेगी, तारू चंद्र जोशी, लता बोरा।
प्रतिभाग करने वाली प्रमुख टीमें-
1. जाखन देवी
2. जौहार टीम
3. मां दुर्गा शक्ति टीम, इंद्रा कॉलोनी
4. महिला शक्ति, तल्ली खत्याड़ी
5. चम्पानौला
6. महिला सांस्कृतिक दल
7. जन शिक्षण महिला समिति, धारानौला
8. दीपालय टीम, दुगालखोला
9. सरकार की आदि
10. देवी मंदिर, खत्याड़ी
11. भुवनेश्वर महादेव, कर्नाटक खोला
12. सर्वोदय नगर
13. स्यूनराकोट
कुल अतिरिक्त एकल प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों ने भी प्रतिभाग किया। हेमलता वर्मा सेली सजाओ, नारायणी देवी दुल्हन 60 वर्ष, व्यंजन में लीला बिष्ट, राजेश्वरी जैमियाल, आज की रुपसि नीतू वर्मा, हरी भरी बान प्रीति जोशी, चटकुली में मटकुली नीमा देवी, मुलमुल हसड वन्दना पांडे, रंगीली छबीली ममता कपूर, छाजन पैराव प्रेमा जीना, किशाण ब्वारी दीपा जोशी।-व्यंजन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान मां दुर्गा शक्ति टीम न्यू इंद्रा कालौनी , द्वितीय स्थान नियर स्टेडियम, प्रथम स्थान स्यूनराकोट की टीम ने प्राप्त किया।
-स्वच्छता का संदेश देने हेतु जाखन देवी को विशेष पुरस्कार दिया गया।
-सेली सजाओ प्रतियोगिता में तारा नैनवाल प्रथम,ॠचा दुर्गापाल, द्वितीय,आशा कनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-भजन प्रतियोगिता में नियर स्टेडियम प्रथम, चम्पा नौला द्वितीय,दीपालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-दुल्हन सजो प्रतियोगिता में 60से ऊपर नीमा देवी आंचल दल प्रथम ,प्रभा बोरा जाखन देवी द्वितीय,विमला तिवारी दुर्गा शक्ति टीम से तृतीय स्थान पर रही।
-दुल्हन 60से 25 वर्ष स्नेहलता जोशी जाना देवी प्रथम,ममता कपूर स्यूनराकोट द्वितीय,कंचन पांडे भुवनेश्वर महादेव तृतीय स्थान पर रही।
प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी महिला कल्याण संस्था द्वारा सभी महिलाओं को आंवले व परिजात के पौधे वितरित किये गये।
