ड्यूबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रतिभाशाली सदस्य सौरभ रावत (निवासी ग्राम – जाख, ब्लॉक – सल्ट, जिला – अल्मोड़ा) का चयन प्रथम दक्षिण एशीयाई ड्यूबॉल चैंपियनशिप 2025 में रेफरी के रूप में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 से 19 अगस्त 2025 तक अलगप्पा विश्वविद्यालय, कराईकुडी (तमिलनाडु) में आयोजित की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बता दे कि सौरभ रावत इससे पूर्व एशियाई ड्यूबॉल चैंपियनशिप 2024 में भी टेक्निकल ऑफिसियल की भूमिका निभा चुके हैं। उनके अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते उन्हें इस बार भी इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। इस उपलब्धि पर ड्यूबॉल फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड के सभी सदस्यों ने सौरभ को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
