एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बिना सत्यापन लापरवाही बरतने वालो के विरुद्ध दिए गए सख्त निर्देशो के तहत आज अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के दाड़िमा, झीपा, कफल्टा, कालीगाड़ व पिपना में सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें 30 किराएदार व मजदूरों के सत्यापन किये गये। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार व मजदूर रखने वाले 03 मकान मालिक व ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹15,000 रुपये का नगद चालान किया गया। साथ ही बिना सत्यापन फड़, फेरी, मजदूरी करने वाले कुल 03 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
