पूर्व शिक्षाधिकारी व समाजसेवी लीला टम्टा का आज दिनांक 13 जनवरी शनिवार को प्रात: 9 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया है। लीला टम्टा ने 85 साल की आयु में अपनी अंतिम सांसे ली। उनका अन्तिम संस्कार कल यानि 14 जनवरी रविवार को किया जायेगा। लीला टम्टा के निधन पर उत्तराखण्ड लोक वाहिनी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन पर उत्तराखण्ड़ लोक वाहिनी के प्रवक्ता दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि लीला टम्टा सेवानिवृत्ति के बाद समाज से जुड़े कई तरह के कार्यों मे सक्रिय रही।लीला टम्टा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष ड़ा शमशेर सिंह के साथ डे केयर सेन्टर अल्मोड़ा के निभिन्न पदों मे रही। वाहिनी की ओर से शोक व्यक्त करने वालों मे वाहिनी के महासतिव पूरन चन्द्र तिवारी, एड जगत रौतेला, अजय मित्र सिह बिष्ट जंगबहादुर थापा, अजय मेहता, हारिस मुहम्मद, दयाकृष्ण काण्डपाल आदि मौजूद रहे ।
