अल्मोड़ा। जनपद के धौलछीना थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्मोड़ा–बाड़ेछीना मोटर मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दल बैंड के समीप स्कूटी और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
मृतक की पहचान कमलेश सिंह भंडारी, पुत्र मोहन सिंह भंडारी, निवासी खत्याड़ी के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
