अल्मोड़ा विकासखंड के मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग पर मौलेखाल जा रही एक मैक्स मन्हैत गांव के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। देर रात हादसा होने की वजह से लोगों को इस घटना की जानकारी नहीं मिल पाई। आज शनिवार की सुबह जब आसपास के लोगों की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना सल्ट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वाहन में मौजूद चालक का नाम मोहन भंडारी उम्र 32 साल पुत्र प्रताप सिंह भंडारी बताया जा रहा है। मृतक अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकरशव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल अस्पताल भेज दिया है।
