अल्मोड़ा। कुमाऊँ की लोकसंस्कृति को अपनी आवाज़ और रचनात्मकता से समृद्ध करने वाले सुप्रसिद्ध लोकगायक व संस्कृतिकर्मी दीवान कनवाल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से अल्मोड़ा सहित पूरे कुमाऊँ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।दीवान कनवाल ने अपने जीवन में कुमाऊँनी लोकसंगीत, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्रीय संस्कृति को नई पहचान दिलाई।
उनकी गायकी और मंचीय प्रस्तुतियाँ लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहीं।उनके निधन की सूचना मिलते ही सांस्कृतिक जगत, लोक कलाकारों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कई लोगों ने उन्हें कुमाऊँ की लोकसंस्कृति का सच्चा प्रहरी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और कुमाऊँ की लोकसंस्कृति में उनका नाम आदर के साथ लिया जाता रहेगा।
#Almora #DiwanKanwal #Uttarakhand #KumaoniFolk #लोकगायक #UttarakhandCulture #Shradhanjali
