अल्मोड़ा। ग्राम फपना में लंबे समय से बंदरों के आतंक की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बज्वाड अनुभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की।अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने कुल 10 बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा पहुंचाया। बंदरों के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि पिछले कुछ समय से बंदर खेतों और घरों में नुकसान पहुंचा रहे थे।इस अभियान के दौरान वन विभाग के निम्न कर्मचारी मौजूद रहे –इंद्रा मार्तोलिया – वन दरोगाफायर वाचर – 4नर्सरी श्रमिक – 1वाहन चालक – गोपाल बोरा
