अर्द्धसैनिक बल और पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों की वीरांगनाओं के पुत्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी ने जानकारी दी कि यह भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का तीसरा चरण है, जो 25 अगस्त से 19 अक्तूबर तक अल्मोड़ा जिले के हवालबाग में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अगस्त तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, ऊधमसिंह नगर में आवेदन कर सकते हैं।
