अल्मोड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ लम्बे समय से चल रही मांग के अभी तक पुरे ना होने को लेकर सस्ता ग़ल्ला विक्रेता परेशान हो गए है। जिसको लेकर आज मंगलवार को अल्मोड़ा में सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने मालरोड स्थित सरकारी राशन गोदाम मे एक साथ पहुंच कर। अपनी लंबित बिलों के भुगतान को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। और सरकार पर विक्रेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि बीते दस दिन से जिलेभर के विक्रेता मांगों के निराकरण को लेकर बेमियादी हड़ताल पर है, लेकिन अब तक उनकी मांगों को नहीं मांगा गया है। जिससे जिलेभर के विक्रेताओं में शासन प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।
