अल्मोड़ा अल्मोड़ा जिले में स्थित रानीखेत क्षेत्र में सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगरपालिका में शामिल करने की मांग के लिए विकास संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार धरना जारी है। बीते सोमवार को 275 वें दिन विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अपनी मांग पूरी न होने पर लोकसभा चुनाव को बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही आगामी 20 दिसंबर को अगली रणनीति के लिए आम बैठक की जाएगी। वहां पर खजान पांडेय, जयंत रौतेला, चंद्रशेखर गुरुरानी, हरीश अग्रवाल, कैलाश पांडेय, अनिल वर्मा, गिरीश भगत, रघुवर दत्त शर्मा आदि थे।
