अल्मोड़ा में बीते गुरुवार को सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। फिर कुछ देर बाद मौसम खुला लेकिन दोपहर में मौसम ने फिर करवट ली। दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई। शाम के समय झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से नगर की सड़को और बाजार में सन्नाटा छा गया। लोग जल्दी जल्दी अपनी दुकाने बंद कर घर को चले गए। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटों में अल्मोड़ा में सबसे कम 13.2 एमएम और रानीखेत में सबसे अधिक 44.0 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, अल्मोड़ा में 13.2 एमएम, रानीखेत में 44.0 एमएम, चौखुटिया में 19.0 एमएम व सोमेश्वर में 40.0 एमएम. बारिश दर्ज की गयी।
