
अल्मोड़ा नगर में आज भुवनेश्वर महादेव मंदिर और रामलीला समिति कर्नाटक खोला की तरफ से आयोजित किए गए इस साल के रामलीला महोत्सव 2023 का समापन किया गया। इस अवसर पर दस दिवसीय रामलीला और दो दिवसीय महिलाओं द्वारा मंचित रामलीला का तिलपात्र और विशाल भंडारा मंदिर परिसर में आहूत किया गया। रामलीला के बाद तिलपात्र एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है। जिसके अंदर पौराणिक किरदारों का अभिनय कर रहे कलाकार तिलपात्र में के माध्यम से मृत आत्माओं की शान्ति और अभिनय के दौरान हुई किसी भी त्रुटि के लिये क्षमा याचना करते हैं। जिसमे यज्ञ और हवन का प्राविधान है जिससे लोक कल्याण एवं जनहित की मंगल कामना की जाती है। आज इस यज्ञ और हवन के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ, हवन एवं भंडारे के साथ श्री रामलीला महोत्सव 2023 का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर जीवन चन्द्र तिवारी ज्योतिषाचार्य, बिट्टू कर्नाटक पूर्व दर्जा मंत्री एवं रामलीला समिति के संस्थापक/संयोजक, देवेन्द्र कर्नाटक अध्यक्ष, पदाधिकारी/सदस्यों में डा.करन कर्नाटक, हेम चन्द्र जोशी, गौरव काण्डपाल, रमेश चंद्र जोशी, हंसा दत्त कर्नाटक, सन्तोष जोशी, हंसा दत्त कर्नाटक, देवेन्द्र गोस्वामी, बृजेश पाण्डे, तनोज कर्नाटक, जगदीश चन्द्र तिवारी, लीलाधर काण्डपाल, हेम पाण्डे, अनिल जोशी, बन्दना जोशी, विद्या कर्नाटक तथा कलाकार/कार्यकर्ताओं में रजनीश कर्नाटक, कमल जोशी, अखिलेश थापा, भुवन पाण्डे, रवि रौतेला, आशा मेहता , सुनीता बगडवाल, प्रकाश मेहता, ललित बिष्ट, कपिल नयाल, हर्षित आगरी, कोमल जोशी, मेघा काण्डपाल, वैष्णवी जोशी, कौशल किशोर पाण्डे, सुनीता पालीवाल, सीता रावत, रश्मि काण्डपाल, नेहा जोशी, आयुष मेहता, कशिश रावत, पायल, निशा, मीनाक्षी जोशी, मेघना पाण्डे, अनूप, निखिल, ललित, आशु, आयुष, भुवनेश काण्डपाल आदि सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।