अल्मोड़ा, । सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के थापला गांव में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा, “सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सोमेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।”इसके बाद बीना गांव में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में भी मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
