विकास खण्ड मुख्यालय लमगड़ा में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के निर्देशानुसार जल संरक्षण पखवाड़े के अन्तर्गत जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम विकास विभाग, ग्राम पंचायत विकास, एन0आर0एल0एम0, ग्रामोत्थान/रीप परियोजना व जलागम विभाग, उद्यान विभाग व समस्त ग्रामीण क्षेत्रों से महिला समूहों के सदस्यों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरीश सिंह सिजवाली द्वारा जल संरक्षण में वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया व प्रति परिवार को वृक्षारोपण करने व उन्हें सुरक्षित रखने के बारे में बताया और जंगलों में लगने वाली आग से वनों को होने वाली क्षति व जीव की क्षति व पर्यावरण संरक्षण में हम सभी को सहयोग करना हमारा परम कर्तव्य की बात कही गयी। कार्यक्रम पश्चात सभी उपस्थित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों व समूहों की महिलाओं द्वारा विकासखण्ड के निकट ग्राम-ठाट में अमृत सरोवर के निकट वृक्षारोण कार्य किया गया। जिसमें बांज, क्वेराल, शहतूत, तुन, कांफल आदि के पौधों का रोपण किया गया। समूह सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र में जल श्रोतों के जीर्णोधार की मांग की व क्या-क्या समस्याऐं पूर्व की अपेक्षा वर्तमान समय में हो रही हैं इस पर सुझाव भी दिये गये। इस कार्यक्रम में समस्त विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों व विभिन्न गॉवों की समूहों की महिलाओं सहित 110 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
