उत्तराखंड के राज्यपाल एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने एक अहम निर्णय लेते हुए प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।यह नियुक्ति विश्वविद्यालय परिनियमावली-2009 के अंतर्गत गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल के आधार पर की गई है। प्रो. लोहनी वर्तमान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश) में हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी कार्यभार ग्रहण की तिथि से आगामी तीन वर्षों के लिए अथवा अगले आदेश तक दी गई है।
