
अल्मोड़ा: ऐतिहासिक मल्ला महल में तीन दिवसीय अल्मोडा़ लिट्रेचर फेस्टिवल की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी है। 30 जून से 2 जुलाई तक आयोजित कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, व भगत सिंह कोश्यारी अपने अनुभव साझा करेंगें। ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में किताबों और लेखकों का मेला,अल्मोड़ा नगर को बसाने वाले चंद शासकों के महल में लग रहा है।
परिचर्चा के साथ साथ होगी रामलीला प्रस्तुति

बता दें कि अल्मोड़ा में पहली बार होने जा रहे अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल में किताबों पर चर्चा उन्हीं किताबों के लेखकों के साथ होगी। साथ ही लोकगीतों से फेस्टिवल की शोभा बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा कुमांऊनी जायकों का स्वाद, फोटो और कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज आयोजक ग्रीन हिल ट्रस्ट की सचिव डा0 बसुधा पंत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भगत सिंह कोश्यारी अपने अनुभव साझा करेंगें। तीनों दिन पं0 उदयभवालकर कार्य धुप्रद गायन, बसंती बिष्ट का जागर, रवि जोशी का सगुन निगुन, दास्तगोई, ठुमरी, कवि सम्मेलन, डी0जी0 पी0 अशोक कुमार के साथ परिचर्चा, शिवानी जन्म शताब्दी समारोह वर्ष पर, पाठक, प्रकाशक उनकी पुत्री इला पाँडे के साथ परिचर्चा। हिमांशु जोशी के साथ परिचर्चा के साथ साथ रामलीला प्रस्तुति होगी।
साहित्य स्टाल लगा रहे
देश के जाने माने प्रकाशक मोतीलाल बनारसी दास, पैशविन बुक इंडिया, राजकुल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन आदि अपने साहित्य स्टाल लगा रहे है। सूचना आदान प्रदान हेतु मीडिया सैल व कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। कोर कमेटी के सदस्यों वसुधा पंत, दीपागुप्ता, विनायक पंत, भूपेंद्र वालियाराजेश बिष्ट, जय मित्र सिंह बिष्ट, मनोज गुप्ता, कल्याण मनकोटी, मनमोहन चौधरी, एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल (पत्रकार ) हर्ष काफर, अनुराग, आकांक्षा जोशी, ललित के नेतृत्व में सफल आयोजन हेतु उप कमेटी का गठन किया गया है।