उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दो हफ्तों के अंदर छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिसमे बताया गया था की इस बार विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक ही तिथि पर संपन्न कराए जाएंगे। ऐसे में अल्मोड़ा जिले के एसएसजे विवि और इसके अधीन कैंपस और महाविद्यालयों में भी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। छात्र संगठनों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है। चुनाव लड़ने के दावेदार भी टिकट पाने की जोर आजमाइश करने लगे हैं। हालांकि अभी विवि की तरफ से चुनाव की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है। प्रत्याशी को लेकर मंत्रणा शुरू हो गई है। दावेदार टिकट पाने के लिए बड़े नेताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं। सभी अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। कई संभावित दावेदारों ने टिकट मिलने से पहले ही छात्रों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। विवि के रास्ते सहित नगर में छात्र नेता पोस्टर लगाने में जुट गए हैं।
