अल्मोड़ा। जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर अल्मोड़ा पुलिस का “ऑपरेशन क्रैक डाउन” अभियान लगातार चल रहा है। एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर पुलिस टीमों ने किरायेदारों, बाहरी मजदूरों और फड़-फेरी लगाने वालों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।
चलाए गए अभियान के दौरान 45 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जबकि दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर 4 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार अभियान के तहत अब तक 3239 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है, जबकि 783 लोगों पर दस्तावेज नहीं होने पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार न रखें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
