जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ईमेल आईडी के स्पैम सेक्शन में 19 फरवरी 2026 को एक अज्ञात स्रोत से धमकी भरा ईमेल प्राप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है ।
Chandrashekhar Ghodeke, एसएसपी अल्मोड़ा ने स्वयं न्यायालय परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की फ्रिस्किंग व संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली जाए।वाहनों की कड़ी चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की सतत और प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।ड्यूटी में तैनात पुलिस बल पूर्ण सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करे।किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) को अलर्ट मोड में रखा जाए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर की गरिमा और शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।अल्मोड़ा पुलिस जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
