अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में यातायात, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद के प्रवेश मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है, वहीं गश्त, पिकेट और चीता ड्यूटी टीमें अलर्ट मोड पर तैनात हैं। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है।ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया जा रहा है।
बिना सत्यापन किरायेदार या मजदूर रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
धार्मिक त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा सीसीटीवी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पुलिस की सतर्क नजर बनी हुई है।
