अल्मोड़ा : पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में हालिया आपराधिक घटनाओं, लंबित विवेचनाओं, बीट पुलिसिंग, साइबर अपराध, चेकिंग अभियान और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।देहरादून स्थानांतरण पर सीओ गोपाल दत्त जोशी को भावभीन विदाई दी गई, जबकि सीओ बलवन्त सिंह रावत को सर्किल अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एसएसपी ने अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर सक्रिय रहकर कार्य करने, संगठित अपराधियों को चिन्हित कर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित एक्शन, साइबर फ्रॉड के खिलाफ जागरूकता अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव व नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती, तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Police Officer Of The Month के रूप में अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह और हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 21 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
