अल्मोड़ा जिले से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आ रहा है यहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कार्यवाही करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। मिली हुई जानकारी के अनुसार बीते माह 28 अक्टूबर को नाबालिग के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी। कि एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस मामले की छानबीन शुरू कर दी। कई दिनों से चल रही छानबीन के चलते बीते गुरुवार को पुलिस के हाथ कामयाबी लगी पुलिस ने आरोपी को करनाल हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया जिसके साथ नाबालिग भी मिली। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि नाबालिग ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मेडिकल जांच की जाएगी। टीम में एसआई संजय जोशी , हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी , कांस्टेबल ललित मोहन जोशी , कांस्टेबल गिरीश प्रसाद , महिला कांस्टेबल अनिता टम्टा शामिल रहें।
