
आज जहां देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के गांव गंगोला कोटली के ग्रामीणों को जल जीवन मिशन से वंचित रखा गया है। महावीर चक्र प्राप्त शहीद नर सिंह और सेना मेडल प्राप्त शहीद मोहन सिंह कार्की के गांव गंगोला कोटुली में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना का अभी तक निर्माण न हो पाने पर आज अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में स्थित ताक्ला में आयोजित जनता दरबार में पहुंच कर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सामने अपनी मांग रखी।
आपको बता दे की अल्मोड़ा के सिंचाई खंड की ओर से लगातार साल 2020 से सभी ग्रामीणों को धोखे में रखा जा रहा है कभी जल स्रोत की जांच के नाम पर बरसात या जाड़ों के मौसम में स्रोत देखने आते हैं तो कभी नाई ढौल (धूराफाट) पंपिंग योजना से जोड़ने के नाम पर पंप हाउस और योजना के ऊंचाई वाले गांव में टंकी के लिए जगह का चयन व भूस्वामी से बात करने की बात कही जा रही है। गांव के लिए एकल योजना दिए जाने की बात कहकर दो बार तो नदी में पानी का डिस्चार्ज लेवल जांचा गया।
टंकी और पंप हाउस के लिए जगह का चयन किया गया। जिसके लिए ग्रामीण निशुल्क जमीन देने को भी तैयार हो गए। जिसके बाद मई 2023 में सिंचाई खंड की जे ई सुमन परिहार ने अंतिम बार घर घर जाकर सर्वे और मैपिंग की गई और ग्रामीणों से कहा गया कि जुलाई के महीने तक आपकी योजना के टेंडर जारी कर दिया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद भी परन्तु 23 दिसंबर 2023 को सिंचाई खंड अल्मोड़ा द्वारा आज जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री के सम्मुख बताया कि योजना ड्रॉप कर दी गई है।
चुनावी वर्ष में योजना ड्राप करना अधिकारियों की सरकार विरोधी कार्यवाही प्रतीत हो रही है, जो जनता को सरकार के प्रति भड़काने (आन्दोलन हेतु विवश करने) का एक हिस्सा हो सकता है। अगर योजना को ड्रॉप ही करना था तो 3 वर्षों से लगातार जनता को गुमराह क्यों किया गया। कैबिनेट मंत्री के सामने ग्रामीणों ने अपनी मांग रखी की जल्द से जल ग्रामीणों को भी इस योजना से लाभान्वित किया जाए। जब तक हमें योजना से लाभान्वित नहीं किया जाता है तब तक ग्रामीण अपने सीमा क्षेत्र में जल मिशन के किसी भी कार्य को होने नहीं देंगे चाहे उन्हें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े।
रिटायर्ड सुबेदार मोहन सिंह बिष्ट ( शहीद नरसिंह के परिजन) ने कहा कि अगर ग्रामीणों को शीघ्र जल जीवन मिशन से लाभ हानि नहीं किया गया तो पूर्व सैनिकों के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों को साथ लेकर आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
जनता दरबार में यह लोग रहे मौजूद-
आज ग्राम प्रधान भगवत सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह कार्की, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री निकेश बिष्ट, भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक सिंह कार्की, भाजपा पूर्व बूथ संयोजक नारायण सिंह, गोविंद सिंह भोज, रविंद्र सिंह भोज, अरुण सिंह भोज, भास्कर सिंह, कमलेश कार्की, महिपाल सिंह, किशन सिंह, गोपाल सिंह, सुन्दर सिंह, गोविंद सिंह कार्की, विक्रम बिष्ट, निर्मल बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह कार्की, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, विशन राम, पूरन राम, कौशल्या देवी, भीमा देवी, मोहन सिंह बिष्ट सहित हर परिवार से एक-एक व्यक्ति जनता दरबार में उपस्थित रहा।