हवालबाग ब्लॉक के एक गांव में 28 तारीख को आयोजित एक शादी समारोह के दौरान एक फोटोग्राफर का कीमती कैमरा गुम हो गया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे बारात के दिल्ली के लिए प्रस्थान के समय फोटोग्राफर का कैमरा सड़क किनारे डिवाइडर पर छूट गया।
इसकी जानकारी उन्हें अगली सुबह दिल्ली पहुंचने पर हुई।कैमरे की खोजबीन कराई गई, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। गुम हुआ कैमरा Sony M4 मॉडल बताया जा रहा है, जो फोटोग्राफर के पेशे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कैमरे के मालिक ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को यह कैमरा मिले या इसके संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत संपर्क करें। कैमरा सही-सलामत लौटाने वाले व्यक्ति को ₹10,000 (दस हजार रुपये) नकद इनाम दिया जाएगा।
इसके अलावा, यदि किसी व्यक्ति को किसी विशेष व्यक्ति पर संदेह हो और उसकी सूचना के आधार पर कैमरा बरामद होता है, तो सूचना देने वाले को भी वही इनाम राशि प्रदान की जाएगी।
कैमरा मालिक ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कैमरे की वापसी से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
कोई भी सूचना मिलने पर इन नंबरों पर करे संपर्क8449898853 ….8171091415
