अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आखिरकार स्थाई कुलसचिव की नियुक्ति हो गई है। काफी लंबे समय से परिसर में कुलसचिव का पद प्रभारी के भरोसे चल रहा था। जिसके चलते परिसर को भी प्रशासनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब शासन स्तर से विवि के लिए नए कुलसचिव की नियुक्ति हो गई है।

शासन की ओर से एसएसजे के शिक्षा विभाग में कार्यरत डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट को नया कुलसचिव बनाया गया है। डॉ देवेंद्र एसएसजे के शिक्षा संकाय में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पहले भी विवि में प्रभारी के तौर पर कुलसचिव की जिम्मेदारी निभाई है। डॉ देवेंद्र के कुलसचिव नियुक्त होने पर विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ मुकेश सामंत, एसएसजे परिसर के अधिष्ठाता छात्र प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, डॉ धनी आर्या, प्रो. भीमा मनराल, डॉ बलवंत कुमार, प्रकाश सती, त्रिलोक बिष्ट, आनंद बिष्ट, विपिन चंद्र जोशी, देवेंद्र पोखरिया, हेमा चौहान, ईश्वर बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।
