अल्मोड़ा नगर में स्थित धार की तूनी क्षेत्र में तेंदुए की चहल कदमी से लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। यहां देर रात हेम चंद्र आर्य के घर के पास बने मुर्गी बाड़े में तेंदुआ घुस आया। उस समय बाड़े में दो मुर्गियां थीं, जिनमें से एक को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया। वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। रेंजर मोहन राम आर्य ने बताया कि विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। लोगों से अधिक सतकर्ता की अपील की है।
