अल्मोड़ा जिले में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले की जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की नौ सीटों के लिए भाजपा से 27 लोगों ने दावेदारी की है। रायशुमारी के बाद ही भाजपा टिकट का वितरण करेगी। इस दौरान हुए कार्यक्रम में कई ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी की मौजूदगी में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की नौ जिला पंचायत सीटों के लिए 27 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं, इस मौके पर कांग्रेस आईआईटी प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक और कभड़ी के निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश जोशी दुनाड़ के निर्वतमान क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि टम्टा, हरीश टम्टा, दन्या के होटल व्यवसायी भगवान सिंह, दशौला के निवर्तमान प्रधान सुरेश प्रसाद टम्टा सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
