
अल्मोड़ा नगर में आज दिनांक 29 जून शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने करबला से चौघानपाटा तक कार और बाइक रैली का आयोजन किया और सांसद अजय टम्टा का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। और केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। शिखर तिराहे पर सूक्ष्म भेंट वार्ता हुई। यहां से केंद्रीय राज्य मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा। यहां जिलाध्यक्ष रमेश बहुगणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।