अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में स्थित जीआईसी भैंसोली विद्यालय में सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं के खाली चल रहे पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अत्रेय सयाना को ज्ञापन सौंपा। और साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यालय में जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। दरअसल विद्यालय में सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं के पद काफी सालो से खाली हैं, जिसकी वजह से इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभाग दूसरे विद्यालयों में खाली पड़े पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती कर रहा है, लेकिन जीआईसी भैंसोली में रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा। विभाग की इस गैर ज़िम्मेदारी से उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता होने लगी है। शिक्षक न होने से विद्यार्थियों को मजखाली, शीतलाखेत, रानीखेत के विद्यालयों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
