अल्मोड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ शैल (पातालदेवी) निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 3.35 बजे एक तेंदुआ घर के आंगन तक आ धमका। जिसके बाद तेंदुआ दरवाजा तोड़ कर घर में घुसने की कोशिश करने लगा काफीप्रयास करने के बाद जब दरवाजा नहीं टूट पाया तो वह लौट गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इधर हवालबाग ब्लाॅक के मटेला गांव में एक पखवाड़े में तेंदुआ 30 मवेशियों को निवाला बना चुका है। स्थानीय निवासी पूरन सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे तेंदुआ उनके घर के आंगन में घुस आया और खूंटे से बंधे मवेशी को मार डाला। इस दौरान बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। उन्होंने सामने तेंदुआ देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। लोगों ने बताया कि तेंदुए के आतंक से शाम होते ही घरों से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। वन विभाग की टीम को गश्त के लिए भेजा गया है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है।
