उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले में पंचायत चुनाव के तहत पाँच प्रमुख ब्लॉकों—हवालबाग, द्वाराहाट, सल्ट, स्याल्दे और भिक्यिासैंण में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। कुल 2,66,831 मतदाताओं में से 1,49,396 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 55.99% दर्ज किया गया।
मतदान आंकड़े (ब्लॉकवार):
हवालबाग
कुल मतदाता: 62,744
पुरुष: 30,284 | महिला: 32,460
कुल मतदान: 39,772
मतदान प्रतिशत: 63.39%
द्वाराहाट
कुल मतदाता: 60,275
पुरुष: 29,722 | महिला: 30,553
कुल मतदान: 33,845
मतदान प्रतिशत: 56.15%
सल्ट
कुल मतदाता: 65,502
पुरुष: 31,092 | महिला: 34,410
कुल मतदान: 31,449
मतदान प्रतिशत: 48.01%
स्याल्दे
कुल मतदाता: 41,339
पुरुष: 20,123 | महिला: 21,216
कुल मतदान: 24,797
मतदान प्रतिशत: 59.98%
भिक्यिासैंण
कुल मतदाता: 36,971
पुरुष: 17,833 | महिला: 19,138
कुल मतदान: 19,533
मतदान प्रतिशत: 52.83%
कुल आँकड़े
कुल मतदाता: 2,66,831
कुल मतदान: 1,49,396
कुल मतदान प्रतिशत: 55.99%
सबसे अधिक मतदान हवालबाग ब्लॉक में 63.39% रहा, जबकि सबसे कम सल्ट ब्लॉक में 48.01% मतदान हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों ने सफल और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं।अगला चरण अब मतगणना का होगा, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
