अल्मोड़ा जिले में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रदीप मेहता (दीपू) ने अपने समर्थकों के साथ बल्टा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के घर-घर जाकर मुलाकात की, स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अपने भावी विकास एजेंडे से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है, जिसमें सड़क, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए रोजगार जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे पारदर्शी और जवाबदेह नेतृत्व प्रदान करेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान मेहता के साथ स्थानीय युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों की भी भागीदारी शामिल रही।
ग्रामवासियों से संवाद के दौरान कहा –
हमारा सपना है कि बल्टा क्षेत्र का हर गाँव स्वच्छ जल, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और स्थानीय रोजगार से समृद्ध हो। यह चुनाव केवल राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और बदलाव की संकल्पना है।” जनसंपर्क के दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, मातृशक्ति को नमन किया और युवाओं से नई ऊर्जा के साथ साथ चलने का आह्वान किया। हर ग्राम पंचायत में उन्होंने कृषि बीमा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, कुटीर उद्योग, और कंप्यूटर शिक्षा जैसे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता में बताया।
