त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय और एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने ताड़ीखेत एवं ताकुला ब्लॉक के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया और अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने पोलिंग बूथों पर तैनात चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों, जोनल और सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को कहां। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और सीएफओ लगातार फील्ड में भ्रमणशील रहकर सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।इसके साथ ही संबंधित थानाध्यक्ष, जोनल और सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जनपद के सभी छह ब्लॉकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था बनाए रखने में जुटा हुआ है।
