अल्मोड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुल 60.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। जिले के सभी छह विकासखंडों में कुल 1,70,811 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विकासखंडवार मतदान का विवरण:
–ताकुला ब्लॉक में 21,478 महिला और 22,624 पुरुष मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 14,657 महिलाओं और 11,323 पुरुषों ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत रहा 58.91%।
–धौलादेवी ब्लॉक में 27,757 महिलाएं और 30,719 पुरुष मतदाता थे। इनमें 17,120 महिलाओं और 15,908 पुरुषों ने वोट डाले। कुल मतदान प्रतिशत रहा 60.59%।
–ताड़ीखेत ब्लॉक में 29,967 महिला और 32,375 पुरुष मतदाता दर्ज थे। 19,687 महिलाओं और 18,106 पुरुषों ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 60.62% रहा।
–भैंसियाछाना ब्लॉक में 12,313 महिला और 13,368 पुरुष मतदाता थे। 8,241 महिलाओं और 7,404 पुरुषों ने मतदान किया। यहां 60.92% मतदान हुआ।
–लमगड़ा ब्लॉक में 24,423 महिला और 27,402 पुरुष मतदाता थे। इनमें से 16,247 महिलाओं और 16,043 पुरुषों ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत रहा 62.31%।
–चौखुटिया ब्लॉक में 20,440 महिला और 20,923 पुरुष मतदाता थे। 13,118 महिलाओं और 10,557 पुरुषों ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत रहा 57.24%।
इस चरण में महिलाओं की मतदान में सहभागिता पुरुषों से कहीं अधिक रही, जो ग्रामीण लोकतंत्र में महिला भागीदारी की सशक्त तस्वीर पेश करती है। जिले के कुछ बूथों से मतदान के अंतिम आंकड़े अभी प्रतीक्षित हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी की थीं।
