अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के दूसरे चरण के तहत सोमवार को मतदान जारी है। निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे तक जनपद में औसतन 29.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार-
सल्ट में सबसे अधिक 38.58% मतदान हुआ है, जबकि भिकियासैंण में सबसे कम 28.23% मतदान दर्ज किया गया है।
अन्य विकासखंडों में हवालबाग में 28.04%, द्वाराहाट में 27.04%, और स्यालदे में 23.53% मतदान हुआ है।
महिलाओं ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कुल मतदान करने वालों में पुरुषों की संख्या 137774 और महिलाओं की संख्या 129557 रही, जिससे कुल 267331 मतदाता अब तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
