त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के पहले चरण में अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्वक जारी है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक कुल 17.99% मतदान दर्ज किया गया है।अब तक के मतदान प्रतिशत (ब्लॉकवार) निम्न प्रकार हैं:
ताकुला – 12.80%
धौलादेवी – 10.90%
ताड़ीखेत – 12.30%
भैसियाछाना – 12.29%
लमगड़ा – 10.30%
चौखुटिया-14.50%
मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मतदान शाम तक जारी रहेगा और अंतिम आंकड़े देर शाम तक उपलब्ध होंगे।
