भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। 99 ग्राम पंचायतों में से 77 ग्राम पंचायतों और 21 क्षेत्र पंचायत सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। आरओ समीर प्रताप सिंह के अनुसार, इस बार 20 ग्राम पंचायतों में केवल एक-एक नामांकन आने से प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, झड़कोट और बमनचौना पंचायतें रिक्त घोषित की गई हैं। 77 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 179 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए गए हैं। क्षेत्र पंचायत की बात करें तो 24 सीटों में से नौला, दनपौं और बमनचौना से तीन उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित हुए हैं, जबकि शेष 21 सीटों पर 68 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए उगलिया गांव के एक वार्ड में दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी।
