उत्तराखंड शासन के पंचायतराज अनुभाग-1 द्वारा आज जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण सूची जारी की गई है। यह आरक्षण राज्य निर्वाचन आयोग को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के लिए भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर किया गया है। जिसमें महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की व्यवस्था की गई है। जारी सूची में 12 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की स्थिति निम्न प्रकार है-
1. अल्मोड़ा – महिला
2. बागेश्वर – अनुसूचित जाति महिला
3. चंपावत -अनारक्षित
4. चमोली -अनारक्षित
5. देहरादून -महिला
6. नैनीताल -अनारक्षित
7. पौड़ी गढ़वाल -महिला
8. पिथौरागढ़ -अनुसूचित जाति
9. रुद्रप्रयाग -महिला
10. टिहरी गढ़वाल – महिला
11. ऊधमसिंह नगर – अन्य पिछड़ा वर्ग
12. उत्तरकाशी -अनारक्षित
