अल्मोड़ा जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया पूरे जोश के साथ जारी है। दोपहर 12:00 बजे तक कुल 27.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
मतदान प्रतिशत (दोपहर 12:00 बजे तक)-
भैसियाछाना: 27.25%
चौखुटिया: 29.79%
धौलादेवी: 25.51%
लमगड़ा: 23.82%
ताकुला: 27.21%
ताड़ीखेत : 28.99%
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से मतदान चल रहा है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और उम्मीद की जा रही है कि अगले घंटों में मतदान प्रतिशत में और भी वृद्धि होगी।
