अल्मोड़ा जिले में प्रमुख पदों के लिए हुए चुनावों में कई ब्लॉकों के नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों के साथ कई जगह महिला उम्मीदवारों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे स्थानीय राजनीति में महिला नेतृत्व को नई मजबूती मिली है। जो निम्नवत है –
-हवालबाग में हिमानी कुंडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 मतों के साथ जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंदी बबीता भाकुनी को मात्र 8 वोट मिले।
-भिक्यासैण ब्लॉक में सतीश नैनवाल 13 मतों के साथ विजयी रहे। दीपक करगेती को 11 और गीता देवी को एक भी वोट नहीं मिला।
-भैंसियाछाना ब्लॉक में नीमा आर्या ने 16 वोट पाकर सूरज कुमार (5 वोट) को हराते हुए जीत हासिल की।
-धौलादेवी ब्लॉक में मुकाबला बेहद रोचक रहा। तीसरे राउंड की काउंटिंग में वरीयता गणना के बाद लीला ने जीत दर्ज की। उन्हें 12 वोट मिले, जबकि चित्रलेखा सिंगवाल को भी 12, मीना भैसोड़ा को 9 और आशा नेगी को 7 वोट प्राप्त हुए।
–लमगड़ा ब्लॉक में त्रिलोक सिंह ने 17 वोट पाकर राधा बिष्ट (12 वोट) और विनीत बोरा (9 वोट) को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।
-स्याल्दे ब्लॉक में मथुरा दत्त ने 30 मत पाकर भूपाल सिंह (6 मत) को पराजित किया।
