अल्मोड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए मतगणना जारी है। अब तक हवालबाग क्षेत्र के पंचायत सदस्य पदों के परिणाम सामने आ चुके हैं, जिनमें सभी विजयी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इनमें महिलाओं और अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
घोषित परिणाम इस प्रकार हैं-
1. 19 – धारी से महिला प्रत्याशी बिष्ट ने जीत दर्ज की।
2. 38 – शेल, आरक्षित (अनुसूचित जाति महिला) सीट से हिमानी कुंडू विजयी रहीं।
3. 8 – रिखे, महिला आरक्षित सीट से विनीता तड़ागी ने 411 मत प्राप्त कर 39.41% मतों के साथ जीत हासिल की।
4. 11 –गुरना, अनुसूचित जाति (सामान्य) से नवीन चंद्र ने ग्राम गूना से 277 मत प्राप्त कर 26.23% मतों के साथ जीत दर्ज की।
5. 10-डांगीखोला, अनारक्षित गणेश सिंह डांगी ने ग्राम खाईकट्टा से 259 मत प्राप्त कर 29.8 मतों के साथ जीत दर्ज की।
6. 16-बड़गलभट्ट, अनारक्षित पूरन सिंह नेगी ने ग्राम चम्पा से 434 मत प्राप्त कर 60.78 मतों के साथ जीत दर्ज की।
7. 9-चिनौना, अनुसूचित जाति (एससी) महिला, हेमा आर्या ने ग्राम रणखिला से 378 मत प्राप्त कर 40.56 मतों के साथ जीत दर्ज की।
