अल्मोड़ा नगर में दिनांक 07 जुलाई रविवार को सघ लोक सेवा आयोग की ओर से ईपीएफओ और ईएसआईसी की परीक्षा आयोजित की गयी। जिसमे पंजीकृत कुल 645 अभ्यर्थीयों में से 336 अभ्यर्थीयों ने परीक्षा दी। 52 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। दोनों परीक्षाओं में 309 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए अटल उत्कृष्ट राइंका अल्मोड़ा और एसएसजे परिसर को केंद्र बनाया गया था। सुबह की पाली में हुई ईपीएफओ की परीक्षा में 269 में से 62 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं शाम की पाली में हुई ईएसआईसी की परीक्षा में 374 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 274 ने परीक्षा दी और 102 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। सीईओ एडी बलोदी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा से पूर्व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
