अल्मोड़ा नगर में आज दिनांक 22 फरवरी गुरुवार को प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा करवाये जा रहे नगर मण्डल चुनाव में नामांकन पत्र स्थानीय दीप चन्द्र पाण्डे व्यापार भवन निकट मल्ला महल में प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गए। जिसमें विभिन्न पदों के प्रत्याशियों द्वारा कुल 25 नामांकन पत्रों में से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किये। नामांकन पत्र जमा करने वाले कि सूची निम्न है-
अध्यक्ष- दीपक वर्मा, संजय अग्रवाल, प्रत्येश कुमार पाण्डे, अजय कुमार वर्मा
उपाध्यक्ष (पुरूष)- मुकुल जोशी, नरेन्द्र लाल साह, राजेन्द्र प्रसाद
उपाध्यक्ष (महिला)- लीला जोशी, जया साह
महासचिव- प्रयाग चन्द्र जोशी, वकुल साह
कोषाध्यक्ष- कुणाल नयाल, मनोज अधिकारी, राहुल बिष्ट
उपसचिव- आशीष कुमार, नरेन्द्र कुमार (विक्की), अश्वनी नेगी

बता दे कल दिनांक 23 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों में आपत्तियां एवं उनका निस्तारण 2 बजे से 4 बजे तक स्थानीय दीप चन्द्र पाण्डे व्यापार भवन निकट मल्ला महल में किया जायेगा।
यह लोग रहे उपस्थित-
नामांकन प्रकिया में दिनेश मठपाल, हिमांशु पेटशाली, आशीष बर्मा, ललित मिश्रा, अमन नज्जौन और अनिता रावत द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी कि दिशानिर्देशों में हुआ। नामांकन प्रकिया में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी, प्रदेश संघटन मंत्री मनीष जोशी, जिला अध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, चुनाव संचालन समिति के सदस्य परितोष जोशी, सुधीर गुप्ता, योगेन्द्र महाजन, विनोद वैष्णव, अशोक गोस्वामी, शहजाद कश्मीरी, बल्वन्त राणा, कमल साह, सोबन बिष्ट, वैभव पाण्डे, कार्तिक साह, संजीव गुप्ता, प्रकाश रावत, सुनील कर्नाटक, गोपाल चम्याल, तारा जोशी आदि लोगों ने सहयोग दिया। वरिष्ठ व्यापारियों में जगमोहन अग्रवाल, हरिकृष्ण कपूर, पूर्व जिला महामंत्री ललित कार्की आदि कि उपस्थिती रही।
