अल्मोड़ा जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में पुरे दो साल के इंतजार के बाद यहां ओटी का संचालन शुरू किया गया है। अब जिले के लोगो को ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी अब यहां हर तरह के ऑपरेशन हो सकेंगे जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। आपको बता दे की बीते मंगलवार को हर्निया और गॉलब्लैडर के दो सफल ऑपरेशन हुए। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सत्य नारायण राव ने बताया कि सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को ऑपरेशन होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सभी मरीजों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
