अल्मोड़ा। जनपद में चलाए जा रहे Operation Crack Down Verification Drive के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों और किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी मोरनौला प्रभारी उ0नि0 नरेश कोहली और पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान दो ठेकेदारों द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखे जाने पर उनके विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹10,000 का चालान किया गया।
इसके अलावा पुलिस ने 12 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनका सत्यापन कराया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किरायेदारों और मजदूरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।
