अल्मोड़ा नगर में आज 18 दिसंबर सोमवार को युवा कांग्रेस अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर खेल भावना को देखते हुए ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, विशिष्ठ अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका अल्मोड़ा प्रकाश चंद्र जोशी, इस्प्रिंग डेल्श स्कूल प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल, इस्प्रिंग डेल्श स्कूल प्रबंधक सुशील सोहनलाल उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों ने खूब उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसमे गौरव कनोजिया और उपविजेता प्रतीक सती अपने शानदार प्रदर्शन के साथ विजयी रहे। टूर्नामेंट में मौजूद अतिथियों ने विजेता रहे गौरव कनोजिया और उपविजेता प्रतीक सती को ट्रॉफी देकर समानित किया। कार्यक्रम मैं जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित सतवाल, प्रधान संघटन जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस धीरेंद्र गैलाकोटी, प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई रुचि कुटोला, सभासद राजेंद्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता किरन आर्या, पूर्व नगर अध्यक्ष पुरन रौतेला, प्रदेश सचिव एनएसयूआई बाल विक्रम रावत, नितिन रावत, हर्षित दुर्गापाल, टेबल टेनिस, कोच हरेन्द्र प्रसाद आदि साथी मौजूद रहे।
